Pankaj Tripathi Biodata – पंकज त्रिपाठी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं,जो मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में अपनी कमाल की अदाकारी के लिए जाने जाते है। पंकज ने बहुत ही कठिन परिश्रम करके हिंदी सिनेमा जगत में अपना नाम कमाया है। पंकज त्रिपाठी की जीवन की कहानी सुनेगे तो आपको पता चलेगा कि सच्ची लगन हो तो आपको जीवन में सफलता एक न एक दिन अवश्य मिलती है। फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करके वह साल 2012 में आयी फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर में नोटिस किये गए इस फिल्म के बाद उनकी एक्टिंग सभी दर्शकों द्वारा सराहा गया
और आज वह हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। फिल्मों के अलावा त्रिपाठी को वेब-सीरीज मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस और सेक्रेड गेम्स सीजन 2 के लिए जाना जाता है तो अगर आप भी पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया वाली रोल हो या गैंग ऑफ वासेपुर में सुलतान वाली दमदार भूमिका के दीवाने तो आज इस लेख में हम आप को उनकी फ़िल्मी ज़िंदगी हो या उनकी पर्सनल लाइफ से जुडी सभी जानकारी देने की कोशिश करेंगे.
ज्वाइन करे व्हाट्सप्प ग्रुप डेली न्यूज़ के लिए ऑटो,मनोरंजन ,लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि
Pankaj Tripathi Biodata,Weight,Height,Age,Biography,Family,Eduaction,Facts & More
पंकज त्रिपाठी जो आज बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक है आज उनके करोड़ो फैन्स है जो उनकी फिल्म और वेब सीरीज का बेसब्री से आने का इंतज़ार करते है उनकी सादगी, सहज अभिनय, और अपनी मिट्टी से जुड़े रहने की प्रवृत्ति उन्हें और अभिनेता से अलग पहचान देती है पंकज त्रिपाठी का सफर बहुत ही संघर्षों से भरा था
लेकिन आज वह सफलता की बुलंदियों पर हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि पंकज त्रिपाठी की जीवन के बारे में की उनका नाम ,उनकी उम्र ,ऊंचाई ,वजन ,नेट वर्थ इत्यादि के बारे में निचे दिए गए टेबल के माध्यम से।
पंकज त्रिपाठी जीवन परिचय – Pankaj Tripathi Biography
पूरा नाम | पंकज त्रिपाठी |
व्यवसाय | अभिनेता, थिएटर कलाकार |
निक नेम | बाबू |
जन्म तिथि | 5 सितंबर 1976 |
जन्म स्थान | बेलसंड, गोपालगंज जिला, बिहार, भारत |
होम टाउन | बेलसंड, गोपालगंज जिला, बिहार |
उम्र | 48 वर्ष (2024 तक) |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू |
शिक्षा | नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), दिल्ली |
डेब्यू फिल्म | रन (2004) |
प्रसिद्ध फिल्में | गैंग्स ऑफ वासेपुर, मसान, न्यूटन, स्त्री, मिर्जापुर |
नेट वर्थ | लगभग ₹40 करोड़ (2024 तक) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी का नाम | मृदुला त्रिपाठी |
बच्चे | एक बेटी ( आशी त्रिपाठी ) |
शौक | पढ़ना, खेती करना |
प्रमुख पुरस्कार | राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (न्यूटन, 2018) |
Pankaj Tripathi Height ,Weight Details
Height | 5 Feet 10 inches (178 cm) |
Weight | 72 Kg |
Hair Color | Black |
Eye Color | Black |
Pankaj Tripathi Family
पिता | पंडित बनारस त्रिपाठी |
माता | हेमंती देवी |
वाइफ | मृदुला त्रिपाठी |
बेटी | आशी त्रिपाठी |
पंकज त्रिपाठी जन्म और परिवार – Pankaj Tripathi Birth And Family
Pankaj Tripathi Biodata – पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितम्बर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड नाम के एक गांव में हुआ पंकज त्रिपाठी एक किसान परिवार से संबंध रखते थे उनके पिता पंडित बनारस त्रिपाठी एक किसान हैं । पंकज त्रिपाठी की स्कूल की शिक्षा भी इसी गांव बेलसंड में हुई है। हालाँकि उनकी माता पिता चाहते थे कि पंकज डॉक्टर बने पर पंकज को तो एक्टिंग में रूचि थी
पंकज के आलावा उनके परिवार में उनसे बड़े तीन भाई और दो बहने भी हैं। पंकज इन सब में सबसे छोटे हैं। जब पंकज 12 वर्ष के थे तो गाँव में छठ पूजा के अवसर पर होने वाले नाटक में उन्होंने एक लड़की का रोल किया था जिसमें लोगों ने उनके अभिनय की बहुत तारीफ की बस यहीं से पंकज को अभिनय का शौक लग गया।
पंकज के माता पिता ने उन्हें आगे की पढाई के लिए पटना भेज दिया जहाँ पर पंकज ने कॉलेज की पढाई के साथ साथ एबीवीपी में शामिल हो गए तथा अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने लगे।
ये पोस्ट भी पढ़े – Anushka Sharma Weight And Height,Age,Bio,Education,Husband ,NetWorth And Annual Income..
पंकज त्रिपाठी की शिक्षा – Pankaj Tripathi Educational Qualification
पंकज त्रिपाठी की स्कूल की शिक्षा उनके अपने ही गांव में स्थित डी. पी एच स्कूल गोपालगंज, बिहार से हुई है। कॉलेज की पढाई के बाद उन्होंने होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा भी किया और उसके बाद होटल मौर्या में कुक के रूप में दो साल काम भी किया। फिर उसके बाद उन्हें लगा कि उन्हें सब कुछ छोड़ कर अपने अभिनय के करियर पर पूरी तरह से फोकस करना चाहिए।
उसके बाद उन्होंने अपनी कॉलेज की पढाई शुरू कर दिए उनका कॉलेज पटना बिहार में ही मजूद था अपनी कॉलेज की पढाई पूरी करने के बाद वो अपनी एक्टिंग की पढाई और ट्रेनिंग के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ( एनएसडी ) , दिल्ली से साल 2004 में पूरी की।
पंकज त्रिपाठी की करियर – Pankaj Tripathi Career
Pankaj Tripathi Biodata -उनके एक्टर बनने का सफर इतना आसान और सीधा नहीं था क्योंकि इस बॉलीवुड में उनका कोई गॉडफादर भी नहीं था। पटना में ही उन्होंने एनएसडी के पासआउट विजय कुमार द्वारा निर्देशित नाटक “लीला नन्दलाल की” में एक स्थानीय चोर की भूमिका निभाई। यह नाटक कई वर्षों तक लगातार चला। इसमें पंकज के अभिनय की मीडिया और रंग मंच के कलाकारों ने भी बहुत प्रशंसा की।
इसके बाद पंकज त्रिपाठी ने दिल्ली जाकर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ( एनएसडी ) , दिल्ली ने अपनी स्नातक की पढाई पूरी की। इसके बाद जब वे 2004 में पटना वापस आये तब उनका विवाह भी हो गया और फिर पंकज ने मुंबई जाकर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने की सोची।
उनकी पत्नी एक स्कूल में टीचर थी इसलिए उन्हें आर्थिक तकलीफ तो नहीं हुई पर फिल्म इंडस्ट्री में कोई परिचय न होने के कारण उन्हें अपनी पहचान बनाने और नाम कमाने में करीब करीब दस वर्ष लग गए। बॉलीवुड में उनकी पहली मूवी रन थी और टेलीविज़न पर उनका पहला सीरियल गुलाल था।
Pankaj Tirpathi Awards
Year | Award Name | Film Name | Category |
2022 | International IndianFilm Academy Awards – IIFA | Ludo | Best Supporting Actor |
2022 | Filmfare Award | Mimi | Best Supporting Actor |
2023 | National Film Award | Mimi | Best Supporting Actor |
Web Series Awards
Year | Award | Web Series | Category |
2019 | iReel Awards | Mirzapur | Best Actor in a Drama Series |
2021 | Indian Television Academy Awards | Mirzapur | Best Actor in a Web Series |
सीरियल गुलाल में काम करते समय ही उनको ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ के लिए अनुराग कश्यप ने बुलाया और इसमें सुल्तान की भूमिका के लिए उनका ऑडिशन लिया गया फिर उन्हें इस फिल्म में भी लिया गया और यह फिल्म पंकज की जिंदगी का मील का पत्थर साबित हुई इस फिल्म ने बहुत अधिक पैसा भी कमाया और साथ ही पंकज त्रिपाठी को एक सशक्त अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया।
इसके बाद पंकज को बॉलीवुड ने हाथों हाथ लिया और बरेली की बर्फी , मसान , फुकरे और निल बटे सन्नाटा जैसी मूवी में काम दिया। पंकज ने भी अपनी अभिनय प्रतिभा इन सभी मूवी में खूब सुर्खियां बटोरी।
पंकज त्रिपाठी वैवाहिक जीवन – Pankaj Tripathi Married Life
साल 1993 में पंकज की मुलाकात मृदुला से हुई थी, उस समय मृदुला नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी और पंकज ग्यारहवीं में थे। पंकज को पहली नजर में ही मृदुला से प्यार हो गया। पंकज और मृदुला को अपने माता-पिता को शादी के लिए राजी करना पड़ा क्योंकि पंकज की बहन की शादी मृदुला के भाई से हुई थी, और एक ही परिवार में शादी उनकी जाति के खिलाफ था। बहुत प्रयास के बाद, जोड़े ने 15 जनवरी 2004 को शादी कर ली। वे अपनी शादी के बाद मुंबई चले गए।
पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी मुंबई के गोरेगांव के एक स्कूल में टीचर हैं। संघर्ष के दिनों में करीब दस वर्ष तक मृदुला त्रिपाठी ने ही घर और बाहर दोनों को संभाला और पंकज त्रिपाठी को अपना पैशन करने और अपने पैरों पर खड़े होने तक उनका मजबूती से साथ दिया।2006 में उनकी बेटी आशी त्रिपाठी का जन्म हुआ जो कि अभी पढाई कर रही हैं। आशी त्रिपाठी को जगह जगह घूमना और फोटग्राफी करना बेहद पसंद है।
पंकज त्रिपाठी नेट वर्थ – Pankaj Tripathi Net Worth
अगर बात करे पंकज त्रिपाठी की नेट वर्थ की, तो अलग अलग सूत्रों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 2024 में करीब 40 करोड़ रुपये के आस पास है। पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों, वेब सीरीज, और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से होने वाली कमाई की वजह से उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। पंकज त्रिपाठी बहुत परिश्रमी और मेहनती होने के साथ साथ पंकज का मानना है कि उनके लिए पैसों से ज्यादा जरूरी उनके लिए संतुष्टि और सही काम है,
लेकिन हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि उनकी मेहनत ने उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से भी मजबूत बनाया है। 40 बॉलीवुड फिल्म और 60 से ज्यादा टेलीविजन शो और वेबसेरीज़ करने के बाद पंकज त्रिपाठी की नेटवर्थ 5.5 मिलियन डॉलर या भारतीय रुपए में पंकज त्रिपाठी की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपए है।
ब्रांड एंडोर्समेंट्स और कमाई के अन्य स्रोत – Brand Endorsements and Other Sources of Income
- पंकज त्रिपाठी की कमाई की बात करे तो वो न केवल फिल्मों से कमाते हैं, बल्कि वे कई ब्रांड्स के लिए एंडोर्समेंट्स भी करते रहते है उनकी लोकप्रियता और विश्वसनीय छवि के कारण, वे ब्रांड्स के लिए एक पसंदीदा चेहरा बन चुके है
- और इसके अलावा, पंकज त्रिपाठी थिएटर से भी जुड़े हुए हैं और उनके पास खुद का फार्महॉउस भी मजूद है जहा पर पंकज खेती भी करते हैं, जो उनकी आय के अन्य स्रोत में से एक है
पंकज त्रिपाठी कारों का संग्रह – Pankaj Tripathi Cars Collection
पंकज त्रिपाठी अपनी लाइफ को बहुत सादगी से जीते है उन्होंने एक बार अपने इंटरव्यू में जिक्र किया की उनको लग्जरी कारो का कोई शौक नहीं है मगर इस फिल्म दुंनिया में अगर आप नार्मल कार से फिल्म सेट पर या किसी फेस्टिवल पर जाते है तो वहाँ पर आप की इज्जत वो कम करते है उसकी वजह है आप को इस दुनिया में रहने के लिए आप को लग्जरी कार की जरूरत होती है
पंकज के पास कुछ शानदार और लग्जरी कारें मजूद है जो आप को इस लेख के निचे टेबल के माध्यम से जानकारी दी गयी है
Car Name | Price | Features |
Mercedes-Benz E-Class | ₹65-80 लाख (भारत में) | यह लग्जरी सेडान कार अपनी आरामदायक सवारी ,क्लासिक लुक और आधुनिक तकनीक के लिए जाना जाता है |
Audi Q7 | ₹70-85 लाख (भारत में) | Audi Q7 एक लग्जरी एसयूवी जो अपने प्रीमियम फीचर्स और इंटीरियर लुक और स्पेस के लिए जाना जाता है |
BMW 5 Series | ₹60-70 लाख (भारत में) | BMW 5 सीरीज एक प्रीमियम एक्सीक्यूटिव सेडान कार जो अपनी परफॉर्मेंस और स्टाइल का एक बेहतरीन मिश्रण वाली कार है इसका इंटीरियर और ड्राइविंग एक्सपीरियंस बहुत शानदार रहता है |
Toyota Fortuner | ₹35-50 लाख (भारत में) | यह भारत की एक पॉपुलर एसयूवी है, जो अपनी मजबूती और दमदार इंजन पावर के लिए जानी जाती है। |
पंकज त्रिपाठी की फिल्मों के नाम सूची – Pankaj Tripathi Movies Name List
वर्ष | फिल्म का नाम | किरदार |
2004 | रन | राजनीतिक कार्यकर्ता |
2005 | अपहरण | गया सिंह |
2006 | ओमकारा | राजजू |
2008 | शौर्य | मजनू |
2010 | राजनीति | गुंडा नेता |
2012 | गैंग्स ऑफ़ वासेपुर – भाग 1 | सुल्तान क़ुरैशी |
2012 | गैंग्स ऑफ़ वासेपुर – भाग 2 | सुल्तान क़ुरैशी |
2013 | फुकरे | पंडित जी |
2013 | डब्बा (द लंचबॉक्स) | हामिद |
2014 | अँग्रेज़ी में कहते हैं | रघुवीर यादव |
2015 | मसान | सत्यानन्द मिश्रा |
2017 | बरेली की बर्फी | नारायण त्रिपाठी |
2017 | फुकरे रिटर्न | पंडित जी |
2017 | न्यूटन | आत्मा सिंह |
2018 | स्त्री | रुद्र भैया |
2018 | लुका छुपी | विशु |
2019 | सुपर 30 | शृवास्तव |
2019 | केसरी | गुलबदन |
2019 | किस्सेबाज़ | छुट्टन शुक्ल |
2020 | लूडो | सत्तू भैया |
2020 | गुंजन सक्सेना | N/A |
2021 | मिमी | भानु |
2021 | बंटी बबली 2 | पुलिस इंस्पेक्टर |
2021 | मुंबई संगा | देवराज चौधरी |
2021 | कागज | भरत लाल बिहारी |
2021 | 83 | पीआर मान सिंह |
2022 | बच्चन पांडे | भीमा |
2023 | शेरदिल | गंगाराम |
2023 | ओ एम जी 2 | कांति सरन |
2023 | फुकरे 3 | पंडित जी |
2023 | कड़क सिंह | ए के श्रीवास्तव |
2024 | अटल | अटल |
2024 | मर्डर मुबारक | एसीपी भवानी |
2024 | स्त्री 2 | रुद्रा |
पंकज त्रिपाठी वेब सीरीज नाम सूची – Pankaj Tripathi Web Series Name List
वर्ष | वेब सीरीज का नाम | किरदार |
2017 | सेक्रेड गेम्स (Sacred Games) | गुरुजी |
2018 | मिर्जापुर (Mirzapur) | अखंडानंद त्रिपाठी (कालीन भैया) |
2019 | क्रिमिनल जस्टिस (Criminal Justice) | माधव मिश्रा |
2020 | मिर्जापुर सीजन 2 | अखंडानंद त्रिपाठी (कालीन भैया) |
2020 | क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स | माधव मिश्रा |
2020 | मुंबई डायरी 26/11 | शिरीश (विशेष उपस्थिति) |
2021 | क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 | माधव मिश्रा |
2023 | गुलमोहर | अरुण |
2024 | मिर्जापुर सीजन 3 | अखंडानंद त्रिपाठी (कालीन भैया) |
Pankaj Tripathi Drama (Theatre Name )
नाटक का नाम | भूमिका |
गबन | रंगमंच कलाकार |
हैमलेट | क्लासिक थिएटर प्रस्तुति |
कोर्ट मार्शल | प्रमुख किरदार |
तुगलक | धार्मिक पंडित |
अद्भुत दफ्तर | रंगमंच कलाकार |
पंकज त्रिपाठी के जीवन के दिलचस्प तथ्य – Pankaj Tripathi Life Intersting Facts
- किसान परिवार से बॉलीवुड तक का सफर: पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितम्बर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड नाम के एक गांव के एक साधारण किसान परिवार में हुआ था
- पंकज ने अपने गांव में खेती भी की है क्युकी उनके पिता एक किसान थे भले ही आज वे बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता में से एक है मगर पंकज आज भी अपनी मिट्टी से जुड़े हुए है
- पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की। दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से पढ़ाई के बाद, उन्होंने थिएटर में काफी समय तक काम किया जहां उन्होंने अपनी अभिनय कला निखरी।
- एक बार कॉलेज के दिनों में पंकज त्रिपाठी ने दुर्गा पूजा के दौरान एक प्रदर्शन में भी भाग लिए जिसके कारण उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। इस अनुभव के वजह से उनके अंदर अभिनय के प्रति जुनून को बढ़वा मिला
- 2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सुल्तान के किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म के बाद उनकी गाड़ी निकल पडी फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
- पंकज त्रिपाठी ने शुरुआत में बहुत से छोटे-छोटे रोल्स किए, जिनमें वे अक्सर गार्ड, पुलिसवाले या गुंडे की भूमिकाएं निभाते थे।
- बिहार की भाषा और संस्कृति से जुड़ाव: पंकज त्रिपाठी अक्सर अपनी फिल्मों और वेब सीरीज में बिहार की भाषा और संस्कृति को खूबसूरती से पेश करते हैं। उन्होंने बिहार के बोली और ठेठपन को अपने किरदारों में सहजता से निभाया है।
- परिवार के साथ समय बिताने वाले: पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के बेहद करीब हैं और जब भी समय मिलता है, अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। वे परिवार को अपनी ताकत मानते हैं।
- सोशल मीडिया से दूर: पंकज त्रिपाठी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते। वे अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी आने वाली फिल्म और वेब सीरीज के बारे में ही पोस्ट करते है
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता: पंकज त्रिपाठी को उनकी फिल्म ‘न्यूटन’ के लिए 2018 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चूका है
Pankaj Tripathi Social Media –
Pankaj Tripathi Instagram ID | Click Here |
Pankaj Tripathi Twitter ID | Click Here |
FAQs – Pankaj Tripathi Biodata
1 – पंकज त्रिपाठी की पत्नी कौन है?
Ans – पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी है
2 – पंकज त्रिपाठी का गांव कौन सा है?
Ans – पंकज त्रिपाठी का गांव का नाम बेलसंड है जो बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित है
3 – पंकज त्रिपाठी फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं?
Ans – पंकज त्रिपाठी एक फिल्म के लिए मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 3 से 4 करोड़ रूपये तक चार्ज करते है
4 – पंकज त्रिपाठी के कितने बच्चे हैं?
Ans – पंकज त्रिपाठी के एक बेटी है जिनका जन्म पंकज त्रिपाठी के शादी के 2 साल बाद हुई उनकी बेटी का नाम आसी त्रिपाठी है
5 – पंकज त्रिपाठी अमीर है?
Ans – जी है पंकज त्रिपाठी की गिनती अमीर लोग में होती है एक बिहार के छोटे गांव के रहने वाले आज फिल्म इंडस्ट्रीज में पंकज त्रिपाठी का अलग नाम है भले गैंग ऑफ वास्सेपुर का सुल्तान हो या मिर्ज़ापुर के कालीन भैया।
निष्कर्ष :
इस लेख के माध्यम से हमने आपको पंकज त्रिपाठी की Biography की समस्त जानकारी प्रदान की है। यदि आप पंकज त्रिपाठी से जुडी किसी भी अन्य प्रकार की सूचना प्राप्त करना या किसी प्रकार का प्रश्न का उत्तर लेना चाहते है तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके हम से पूछ सकते है। हमारे द्वारा आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दिया जाएगा। आशा करते है आपको पंकज त्रिपाठी के विषय में हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी होंगी अगर आप को इस लेख में हमरी दी गयी जानकारी पसंद आयी हो तो इस लेख को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच जरूर शेयर करे
नमस्ते प्यारे पढाको मेरा नाम अविनाश कुमार है में दिल्ली का रहने वाला हूँ मैने ने अपनी स्नातक की पढाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की है और में 2021 से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और अब में एक प्रमुख समाचार मीडिया साइट “न्यूज़ विभाग ” में एक लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ में इस साइट पर ऑटोमोबाइल ,टेक्नोलॉजी ,जैसे टॉपिक पर लेख लिखने और उसको आप लोगो को साझा करना मुझे अच्छा लगता है धन्यवाद✌