Abhishek Banerjee Actor Biography – नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं हिंदी फिल्म जगत के एक उभरते हुए सितारे की जिसका नाम अभिषेक बनर्जी है अभिषेक ने अपनी एक्टिंग के वदौलत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. पाताल लोक स्त्री, वेड़ा जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से अभिषेक ने बहुत नाम किया है.चलिए जानते हैं इस पोस्ट के जरिए अभिषेक के जीवन, एक्टिंग करियर, फैमिली और फिल्मों के बारे में,
Abhishek Banerjee Actor Biography In Hindi
अभिषेक बनर्जी की जीवनी
विवरण | जानकारी |
---|---|
पूरा नाम | अभिषेक बनर्जी |
जन्म तिथि | 5 मई 1985 |
जन्म स्थान | कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत |
पेशा | अभिनेता |
फिल्मी करियर की शुरुआत | 2011 में “नो वन किल्ड जेसिका” फिल्म से |
प्रमुख फिल्में | “नो वन किल्ड जेसिका”, “गो गोवा गॉन”, “राजकहानी”, “परी”, “स्त्री” |
प्रमुख किरदार | “स्त्री” में ‘जाना’ और “पाताल लोक” में ‘हथौड़ा त्यागी’ |
विशेषताएं | बहुमुखी अभिनेता, फिल्म और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सफलता, |
ज्वाइन करे व्हाट्सप्प ग्रुप डेली न्यूज़ के लिए ऑटो,मनोरंजन ,लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि
अभिषेक बनर्जी का कौन है? ( Who is Abhishek Banerjee? )
अभिषेक बनर्जी हिंदी सिनेमा के जाने माने कलाकार हैं. एक्टिंग के साथ-साथ अभिषेक बनर्जी एक कास्टिंग का डायरेक्टर भी है. अभिषेक ने लगभग 100 से भी ज्यादा फिल्मों की कास्टिंग की है. हाल ही में स्त्री 2 और बेड़ा के बेड़ा की सफलता के बाद अभिषेक लाइमलाइट में आए हैं. इससे पहले अभिषेक की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में ‘हथौड़ा त्यागी ‘के कैरेक्टर ने भी खूब वाह वही दिलाए. अभिषेक बहुत ही मजे हुए कलाकार हैं. अपनी दमदार एक्टिंग के बदौलत अभिषेक को प्रसिद्धि मिल रही है
अभिषेक बनर्जी की प्रारंभिक जीवन, पढ़ाई ( Abhishek Banerjee Early Life, Studies )
अभिषेक बनर्जी का जन्म 5 मई,1985 को खरगपुर,पश्चिम बंगाल में हुआ था। अभिषेक बनर्जी एक बंगाली परिवार से आते है. अभिषेक ने अपनी स्कूलिंग कोलकाता के एक स्कूल से किया है.अभिषेक ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। अभिषेक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कीरोरी माल कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की है.अभिषेक ने इंग्लिश होनर्स से ग्रेजुएशन की है. अभिषेक को शुरू से ही अभिनय में रुचि थी,
और उन्होंने स्कूल के दिनों से ही नाटकों और थिएटर में भाग लेना शुरू कर दिया था। अभिषेक ने कीरोरी मल के ड्रामाटिक्स सोसाइटी से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की.अभिषेक कॉलेज थिएटर करते थे. इसके बाद उन्होंने अभिनय को अपने करियर के रूप में अपनाने का निर्णय लिया।
अभिषेक बनर्जी का परिवार ( Abhishek Banerjee family )
अभिषेक बनर्जी अपने परिवार के साथ एक सादा जीवन जीते हैं।अभिषेक के पिता सरकारी नौकरी करते थे.उनका पिता असिस्टेंट कमांडनत ऑफ़ द सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फाॅर्स मैं थे उनका नाम अलोक बनर्जी है. अभिषेक की माता का सुमीरा बनर्जी है. अभिषेक की पत्नी का नाम मीरा है वह एक इंटीरियर डिजाइनर है. अभिषेक का परिवार हमेशा से ही उनके करियर के सपोर्ट में रहा है, और उन्होंने अपने परिवार के साथ अपने रिश्ते को काफी निजी रखा है।
पिता का नाम | अलोक बनर्जी : असिस्टेंट कमांडनत ऑफ़ द सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फाॅर्स |
माता का नाम | सुमीरा बनर्जी |
पत्नी का नाम | मीरा |
अभिषेक बनर्जी की हाइट क्या है ( Abhishek Banerjee Height and Weight)
अभिषेक कद मैं एक लंबे व्यक्ति है. उनकी हाइट लगभग 5 फुट 11 इंच है.अभिषेक का वजन लगभग 62 किलो है. अभिषेक का चेहरा सामान्य है लेकिन उनकी एक्टिंग उनको अलग बनाती है.
अभिषेक को क्या पसंद है? ( What does Abhishek like? )
अभिषेक को घूमना बहुत पसंद है अभिषेक को देश-विदेश की यात्रा बहुत पसंद है. अभिषेक को जब भी अपने काम से कुछ खाली समय प्राप्त होता है तो वह विदेशी की यात्रा करना पसंद करते हैं. अभिषेक को अपनी वाइफ और अपने दोस्तों के साथ घूमना बहुत पसंद है. यात्रा के साथ-साथ अभिषेक को अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताना बहुत पसंद है.
अभिषेक की फेवरेट फिल्म’ ब्लैक स्वां’ है. यह एक इंग्लिश मूवी है. इस फिल्म में एक्टर की जीवनी बताई गई है.
अभिषेक का कास्टिंग डायरेक्टर सफर ( Abhishek Casting Director Journey )
बहुत कम लोगों को यह पता है कि अभिषेक सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने ‘पीके’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘द कर्टेन कॉल’ और ‘ मिर्जापुर’जैसी फिल्मों और वेब सीरीज के लिए भी कास्टिंग की है। उनका कास्टिंग का अनुभव उनकी एक्टिंग में भी झलकता है, जिससे उन्हें किरदारों को और बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है।
अभिषेक मुंबई एक्टिंग के लिए आए थे लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था.जब अभिषेक को एक्टिंग में कोई अच्छी अपॉर्चुनिटी नहीं मिली तो अभिषेक ने अपना खर्चा चलाने के लिए कास्टिंग असिस्टेंट की जॉब की. देखते देखते अभिषेक एक मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर बन गए. कास्टिंग के साथ-साथ अभिषेक धीरे-धीरे फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने लगे.
ये पोस्ट भी पढ़े – अपारशक्ति खुराना जीवन परिचय | Aparshakti Khurana Biography In Hindi.
अभिषेक बनर्जी करियर की शुरुआत ( Abhishek Banerjee Career Start )
अभिषेक बनर्जी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे-मोटे रोल्स से की। उन्होंने सबसे पहले कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया और फिर धीरे-धीरे फिल्मों और वेब सीरीज में छोटे किरदार निभाए। उनका पहला बड़ा ब्रेक फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका’ (2011) से आया, जिसमें उन्होंने एक छोटा लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में भी काम किया और कई फिल्मों के लिए कास्टिंग की।
प्रमुख फिल्में और वेब सीरीज अभिषेक बनर्जी को असली पहचान वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ (2020) से मिली। इस सीरीज में उन्होंने ‘हथौड़ा त्यागी’ नामक किरदार निभाया, जो दर्शकों के दिलों में घर कर गया। उनके इस किरदार ने उन्हें अभिनेता के रूप में एक नई पहचान दिलाई। इसके अलावा उन्होंने ‘स्त्री’, ‘बाला’, ‘ड्रीम गर्ल’, और ‘अजीब दास्तांस’ जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।
अभिषेक की एक्टिंग का तरीका बहुत ही अनोखा और वास्तविक होता है, जिससे वो अपने किरदारों को जीवंत बना देते हैं। उनके हर किरदार में एक अलग ही रंग होता है, जो उन्हें इंडस्ट्री में अलग बनाता है।अभिषेक हाल ही में “स्त्री 2 ” और ”वेड़ा ” जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. दोनों फिल्म में अभिषेक की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है.
अभिषेक बनर्जी का करियर टाइमलाइन (फिल्में)
वर्ष | फिल्म | भूमिका |
---|---|---|
2024 | वेदा | जीतेन्द्र प्रताप |
2024 | स्त्री 2 | जना |
2024 | मुंज्या | N/A |
2023 | अपूर्वा | सूखा |
2023 | आंख मिचौली | हरभजन सिंह |
2023 | ड्रीम गर्ल 2 | मोहम्मद शाहर |
2022 | भेड़िया | जाना |
2021 | अजीब दास्तान्स | सुशील |
2021 | हेलमेट | सुल्तान |
2021 | अनकही कहानियां | प्रदीप लोहरिया |
2021 | रश्मि रॉकेट | ईशीत |
2020 | भोंसले | राजेंद्र |
2020 | अनपॉज्ड | मनीष |
2019 | अर्जुन पटियाला | डायरेक्टर |
2019 | ड्रीम गर्ल | महिंदर राजपूत |
2019 | बाला | अज्जू |
2019 | मेड इन चाइना | अधिकारी |
2018 | स्त्री | जाना |
2017 | फिल्लौरी | सोमा |
2017 | अज्जी | विलासराव ढवले |
2013 | बॉम्बे टॉकीज | भुर्जी स्टैंड पर बैठे आदमी |
2013 | गो गोवा गॉन | फार्मासिस्ट |
2011 | नो वन किल्ड जेसिका | जेबकतरा |
2010 | सोल ऑफ सैंड | दया |
2006 | रंग दे बसंती | ऑडिशन |
अभिषेक बनर्जी का टीवी शो करियर
वर्ष | शो का नाम | भूमिका |
---|---|---|
2023 | राणा नायडू | जाफ्फा |
2023 | आखिरी सच | ललित |
2022 | द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस | मुन्नेस |
2020 | पाताल लोक | विशाल ‘हथौड़ा’ त्यागी |
2020 | काली 2 | जिन लियांग |
2020 | परिवार | मुन्ना |
2019 | टाइपराइटर | फकीर |
2018 | मिर्जापुर | सुबोध उर्फ कंपाउंडर |
2016 | ह्यूमरसली यॉर्स | भूषि |
2015—2022 | टीवीएफ पिचर्स | भाटी |
अभिषेक बनर्जी की सोशल मीडिया ( Abhishek Banerjee Social Media )
अभिषेक की एक्टिंग की वजह से उनको चाहने वालो की कमी नहीं है.बैक टू बैक हिट्स फिल्म देने के बाद अभिषेक की सोशल मीडिया फॉलोइंग बढ़ गई है. लोग अभिषेक की जिंदगी से जुड़ना चाहते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पे अभिषेक को लगभग 7 लाख लोग फॉलो करते हैं.
अभिषेक के पालतू जानवर का नाम – Abhishek Pet Name
अभिषेक के पास एक बिल्ली है जिसका नाम उन्होंने “कीवी” रखा है. कीवी अभिषेक के साथ 12 साल से रह रही है. कवि को अभिषेक की पत्नी टीना और अभिषेक बहुत प्यार करते हैं.
अभिषेक की नेट वर्थ क्या है? – Abhishek Banerjee Net Worth
अभिषेक पहले छोटे-मोटे रोल के लिए 5 से 7 लख रुपए लेते थे लेकिन ‘पाताल लोक ‘की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस 25 लाख थी. अब 2024 में जब उनकी फिल्म ‘स्त्री-2’ और ‘वेड़ा’ ने अच्छी कमाई की है बॉक्स ऑफिस पर अभिषेक ने अपनी फीस बढ़ा दी है अब अभिषेक लगभग 80 से 90 लाख रुपये एक मूवी के लिए लेते हैं. अभिषेक मुंबई में 3 बीएचके के फ्लैट में रहते हैं. अभिषेक की नेटवर्क लगभग 10 करोड़ की है.
FAQs – अभिषेक बनर्जी जीवनी : Abhishek Banerjee Actor Biography In Hindi
1 – अभिषेक बनर्जी अभिनेता की उम्र कितनी है ? Abhishek Banerjee Actor Age )
Ans – अभिषेक बनर्जी अभिनेता का जन्म 5 मई 1985 में हुआ था उस हिसाब से साल 2024 में अभिषेक 39 साल के है
2 – अभिषेक बनर्जी अभिनेता नेट वर्थ कितनी है ?
Ans – Abhishek Banerjee Actor Net Worth अभिषेक बनर्जी अभिनेता की कुल सम्पति 10 करोड़ के आस पास है यह आकरा अनुमानित है क्युकी एक्टर की आय हमेशा बदलती रहती है
3 – अभिषेक बनर्जी अभिनेता पत्नी का नाम क्या है ?
Ans – Abhishek Banerjee Actor Wife अभिषेक बनर्जी अभिनेता पत्नी का नाम मीरा है
4 – अभिषेक बनर्जी अभिनेता की ऊंचाई कितनी है ?
Ans – Abhishek Banerjee Actor Height अभिषेक बनर्जी अभिनेता की लम्बाई की बात करे तो 5 फ़ीट 10 इंच 178 सेंटीमीटर ( 1.78 m ) है
निष्कर्ष :
इस लेख के माध्यम से हमने आपको अभिषेक बनर्जी एक्टर की Biography की समस्त जानकारी प्रदान की है। यदि आप अभिषेक बनर्जी एक्टर से जुडी किसी भी अन्य प्रकार की सूचना प्राप्त करना या किसी प्रकार का प्रश्न का उत्तर लेना चाहते है तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके हम से पूछ सकते है। हमारे द्वारा आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दिया जाएगा। आशा करते है आपको अभिषेक बनर्जी एक्टर के विषय में हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी होंगी अगर आप को इस लेख में हमरी दी गयी जानकारी पसंद आयी हो तो इस लेख को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच जरूर शेयर करे
नमस्ते प्यारे पढाको मेरा नाम अविनाश कुमार है में दिल्ली का रहने वाला हूँ मैने ने अपनी स्नातक की पढाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की है और में 2021 से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और अब में एक प्रमुख समाचार मीडिया साइट “न्यूज़ विभाग ” में एक लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ में इस साइट पर ऑटोमोबाइल ,टेक्नोलॉजी ,जैसे टॉपिक पर लेख लिखने और उसको आप लोगो को साझा करना मुझे अच्छा लगता है धन्यवाद✌