Hina Khan Biography in Hindi – हिना खान भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री की बोहोत ही चर्चित अभिनेत्री है. हिना टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाया था. हिना अक्षरा के किरदार मे अपनी एक्टिंग की बदौलत घर- घर मशहूर हो गयी थी.हिना खान टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. टेलीविज़न के अलवा हिना हिंदी और पंजाबी फिल्मो में भी काम कर चुकी है.
हिना अपने दमदार एक्टिंग और पर्सनालिटी के बदौलत टीवी इंडस्ट्री और एक्टिंग की दुनिया में एक खास पहचान बना चुकी है। हिना एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री की पावरफुल पर्सनालिटी भी हैं.अपनी स्ट्रांग पर्सनालिटी की वजह से हिना भारत के सबसे पॉपुलर रियलिटी शोज बिग्ग बॉस और खतरों के खिलाड़ी मै टॉप टू तक पहुंची थी.हिना टेलीविज़न इंडस्ट्री की उन कलाकारों मै शामिल है जो सोशल मीडिया पे भी काफ़ी पॉपुलर है हिना का लगभग 20 मिलियन फोल्लोवेर्स है.
ज्वाइन करे व्हाट्सप्प ग्रुप डेली न्यूज़ के लिए ऑटो,मनोरंजन ,लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि
हिना खान कौन है? – Who is Hina Khan
नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम मशहूर टीवी एक्ट्रेस ,मॉडल हिना खान के बारे में जानेगे हिना खान अपने आकर्षक लुक और हुनर के वजह से जनि जाती है एक छोटे सहर से आयी हुई लड़की ने कैसे इंडियन टीवी इंडस्ट्रीज में सबसे जयदा फीस लेने वाली अदाकार बन गयी उनके इस सफर के बारे में जानेगे
दोस्तों हिना खान को आप सभी अक्षरा नाम से जानते है उन्होंने स्टार प्लस पर आने वाली टीवी सीरियल “यह रिश्ता क्या कहलाता है” में मुख्य रोले निभायी और इस सीरियल के वजह से हिना खान भारत के हर घर में पहुंच गयी लोगो को अक्षरा और नैतिक की जोड़ी खूब पसंद आयी
हिना खान माजूदा समय में ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतनाक बीमारी से जूझ रही है हिना खान ने अभी कुछ समय पहले अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिये ये सूचना दी की उनको ब्रेस्ट कैंसर हो गया है और डॉक्टरों के रिपोर्ट के अनुसार हिना खान की ब्रेस्ट कैंसर तीसरे चरण में है बाकि हिना का कहना है की उनको इस बीमारी के बारे में तीसरे चरण में आ कर पता चला बाकि अभी उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी नकली बालो वाली बिग के साथ फोटो सोशल मीडिया पर साझा की.
Hina Khan Biography in Hindi | हिना खान का जीवन परिचय
विवरण | जानकारी |
पूरा नाम | हिना खान |
उपनाम | हिना |
जन्म तिथि | 2 अक्टूबर 1987 |
जन्म स्थान | श्रीनगर, जम्मू कश्मीर |
होमटाउन | श्रीनगर, जम्मू कश्मीर,भारत |
वर्त्तमान पता | मुंबई,महाराष्ट्र |
उम्र | 37 साल ( 2024 के अनुसार ) |
पेशा | अभिनेत्री ,मॉडल ,टीवी व्यक्तित्व |
धर्म | मुस्लिम |
राशि चक्र | कर्क राशि |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिक्षा | एमबीए |
डेब्यू | “यह रिश्ता क्या कहलाता है” (2009) |
नेट वर्थ | लगभग 55 करोड़ |
हिना खान शारीरिक माप – ( Hina Khan Physical Measurments )
विवरण | जानकारी |
शारीरिक संरचना (लगभग) | 34-28-34 |
लम्बाई | फीट इन्च- 5′ 4” से० मी०- 163 मी०- 1.63 |
वजन/भार (लगभग) | 56 कि० ग्रा० |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में हुआ था। हिना का परिवार कश्मीर के रहने वाले है.हिना के माता पिता कश्मीरी मुस्लिम है। हिना के माता पिता हिना से बोहोत प्यार करते थे. हिना के पिता का नाम असलम खान है, 2021 में दिल के दौरा आने की वजह से हिना की पिता की मौत हो गयी थी.हिना अपने पिता के बोहोत करीब थी. हिना का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम अमीर खान है जो की एक ट्रेवल कंपनी के मालिक है और साथ ही हिना खान के मैनेजर भी है
हिना खान की उम्र (Hina Khan Age)
हिना खान की उम्र की बात करे तो हिना का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर जम्मू कश्मीर में हुआ था अभी साल 2024 में उनकी आयु 37 वर्ष है
हिना खान शैक्षणिक योग्यता (Hina Khan Education Qualification )
बात करे हिना खान की शिक्षा की तो उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर ( MBA ) कर रखी है हिना एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती है उनके पिता का अपना खुद का व्यपार था साल 2021 में उनके पिता की हार्ट अटैक के वजह से इंतकाल को गया था उनकी माता हाउस वाइफ है उनकी शुरुवाती पढाई उनके होम टाउन श्रीनगर में हुआ था अपनी स्कूल की पढाई पूरी करने के बाद वो आगे की पढाई के लिए दिल्ली में शिफ्ट हो गयी दिल्ली आने के बाद उन्होंने गुड़गांव में स्थित कर्नल सेंट्रल एकेडमी स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री प्राप्त की।
Read More – Pankaj Tripathi Biodata,Weight,Height,Age,Biography,Family,Eduaction,Facts & More
साथ ही हिना खान बहुत ही प्रतिभाशाली विद्यार्थी थी अपने कॉलेज के दिनों में वो पढाई के साथ साथ कॉलेज में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में वो हिस्सा लिया करती थी उनको कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग करना का भी शौक था साल 2008 में उन्होंने सोनी पर आने वाली म्यूजिक रियलिटी शो “इंडियन आइडल” में भी भाग ले चुकी है और वो इस शो में टॉप 30 तक पहुंच गयी थी
हिना खान ने अपनी MBA कोर्स पूरा करने के बाद कई मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर चुकी है मगर उनको इस नौकरी से सटिस्फैक्शन नहीं मिला फिर उन्होंने ने अपनी एक फ्रेंड के कहने पर स्टार प्लस पर आने वाली नई शो ये रिश्ता क्या कहलाता है उसकी ऑडिशन दी और उनका इस में कामयाबी भी मिली
विवरण | जानकारी |
स्कूल/विद्यालय | ज्ञात नहीं |
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय | कर्नल सेंट्रल अकादमी स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, गुडगाँव |
शैक्षिक योग्यता | एमबीए |
हिना खान का परिवार (Hina Khan Family)
हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1987 जम्मू कश्मीर के श्रीनगर प्रांत में हुआ उनके घर में उनके माता पिता और एक छोटा भाई है इनके पिता का नाम मोहम्मद असलम खान जो पेशे से एक व्यपारी थे उनके पिता ने हिना का साथ 20 अप्रैल 2021 में छोड़ कर चले गए मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके पिता को कार्डियक अटैक आया जिस के कारण उनका निधन हो गया
उनका माँ का नाम सफिया खान है जो पेशे से एक ग्रहणी है हिना का एक छोटा भाई भी है जिनका नाम आमिर खान है वो भी एक व्यपारी है जो ट्रैवल एजेंसी का काम करते है अभी ताज़ा मिल रही जानकारी के अनुसार हिना के भाई अब ट्रैवल बिजनेस को छोड़ कर अब अपनी बहन के काम में साथ देते है
हिना खान फैमिली डिटेल – Hina Khan Family Detail
विवरण | जानकारी |
पिता का नाम | मोहम्मद असलम खान ( पेशे से एक व्यपारी ) |
माता का नाम | सफिया खान ( ग्रहणी ) |
भाई | आमिर खान ( ट्रैवल एजेंसी ) |
हिना खान की पसंदीदा चीजें – Hina Khan Favorite Things
श्रेणी | पसंदीदा चीजें |
पसंदीदा भोजन | मुग़लाई व्यंजन, समोसा |
पसंदीदा अभिनेता | आमिर खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अंगद हसीजा |
पसंदीदा अभिनेत्री | काजोल, स्मृति ईरानी,माधुरी दीक्षित |
पसंदीदा गीत | “लग जा गले” फिल्म “वो कौन थी” (1964) |
पसंदीदा टीवी शो | क़ुबूल है |
पसंदीदा इत्र | लैकोस्टे, बरबेरी द्वारा लव ऑफ पिंक |
पसंदीदा रंग | आसमानी नीला |
पसंदीदा रेस्तरां | वेद इन कनौहट प्लेस, नई दिल्ली |
पसंदीदा स्थान | इटली, गोवा, लंदन, केरल |
खेल पसंद | बास्केटबॉल खेलना |
हिना की टेलीविज़न करियर की शुरुआत – Hina Television Career Begins
हिना खान ने अपने टेलीविज़न करियर 2009 में शुरू किया था.हिना का पहेला टेलीविज़न सीरियल स्टार प्लस का मशहूर शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” था. इस सीरियस में हिना अक्षरा का लीड रोल वाला किरदार निभाया था.इस शो से हिना को काफी लोकप्रियता मिली और वे घर-घर में पहचानी जाने लगीं।
हिना ने 2016 तक इस शो में काम किया था उसके बाद हिना ने यह शो छोड़ दिया और टेलीविज़न की दुनिया से कुछ समय का ब्रेक लिया।इसके बाद, हिना ने 2017 में कलर टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी” में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके बाद, उन्होंने “बिग बॉस 11” में हिस्सा लिया और यहां भी वे फर्स्ट रनर-अप बनीं। हिना को बॉग बॉस मे उनके फैशन और दमदार पर्सनलिटी की वजह से अलग पहचान मिली.
बिग्ग बॉस ने हिना के करियर को अलग उचाई पे ले गया.बिग्ग बॉस ने हिना के फैन फोल्लोविंग को और बढ़ा दिया था.हिना बिग्ग बॉस मै अपने किरदार अक्षरा से अलग बिलकुल नये अवतार मै नज़र आयी जो दर्शकों को काफी पसंद आया. बिग बॉस के बाद हिना ‘कसौटी ज़िन्दगी की’ और ‘नागिन’ जैसे दो बोहोत ही पॉपुलर टेलीविज़न शोज मै नज़र आयी दोनों मै उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया जिसके लिए बोहोत से अवार्ड भी मिले.
हिना खान के टेलीविज़न सीरियल (Hina Khan TV Shows)
क्रम संख्या | शो का नाम और वर्ष | विवरण |
---|---|---|
1 | ये रिश्ता क्या कहलाता है (2009-2016) | हिना खान ने इस पारिवारिक सीरियल में ” अक्षरा सिंघानिया ” नाम से भूमिका अदा की जो टेलीविज़न इंडस्ट्रीज में सबसे जयदा चलने वाली धारावाहिक में से एक है |
2 | शेफ पंकज का जायका (2012) | यह एक कुकिंग शो था, जिसमें हिना खान गेस्ट के रूप में नजर आईं। |
3 | मास्टरशेफ इंडिया 4 (2015) | हिना खान इस कुकिंग रियलिटी शो के एक एपिसोड में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर नजर आईं। |
4 | बिग बॉस 11 (2017-2018) | हिना खान ने इस रियलिटी शो के 11वें सीजन में भाग लिया और फर्स्ट रनर-अप रहीं। |
5 | खतरों के खिलाड़ी 8 (2017) | हिना ने इस एडवेंचर रियलिटी शो के 8वें सीजन में हिस्सा लिया और फाइनलिस्ट बनीं। |
6 | कसौटी जिंदगी की 2 (2018-2019) | हिना ने इस फेमस ड्रामा सीरीज में कोमोलिका का नेगेटिव रोल निभाया. |
7 | नागिन 5 (2020) | इस सुपरनैचुरल धारावाहिक सीरीज में हिना खान एक खास भूमिका में नजर आईं। |
8 | अन्य टेलीविज़न शो | हिना ने “कॉमेडी नाइट्स बचाओ,” “बिग बॉस 12,” “इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स,” और “एंटरटेनमेंट की रात” जैसी कई टेलीविज़न शो में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई |
हिना खान का फ़िल्म करियर – Hina Khan film Career
हिना की टेलीविज़न की लोकप्रियता की वजह से फिल्मो में भी काम मिला.हिना खान ने 2020 में बॉलीवुड में एंट्री की। उनकी पहली फिल्म “हैक्ड” थी, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद, उन्होंने कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी काम किया और अपनी एक्टिंग स्किल्स को और निखारा. हैक्ड के बाद हिना ‘अनलॉक ‘ में नज़र आयी जो एक डिजिटल हॉरर थ्रिलर फिल्म है,
जिसमें हिना खान एक स्मार्टफोन ऐप के जरिए हो रहे डरावने घटनाओं का सामना करती हैं।इसके बाद हिना लाइंस (Lines) मै नज़र आयी ये फिल्म एक कश्मीर आधारित ड्रामा है, जिसमें हिना खान ने नाजिया का रोल निभाया है जो भारत-पाकिस्तान सीमा के बीच की जटिलताओं को दिखाता है। हिना अगली रिलीज़ ‘विशलिस्ट ‘ थी
यह फिल्म एक कपल के बारे में है जो एक दुर्घटना के बाद अपनी जिंदगी की विशलिस्ट को पूरा करने का फैसला करता है। इसके बाद हिना एक पंजाबी फ़िल्म “शिंदा शिंदा नो पापा “मै भी नज़र आ चुकी है इस फ़िल्म मै हिना के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी गरेवाल ने साथ मै काम किया था.
हिना खान मूवी लिस्ट – Hina Khan Movie List
वर्ष | शीर्षक | भूमिका | टिप्पणी |
2020 | स्मार्टफोन | सुमन | शॉर्ट फिल्म |
2020 | हैक्ड | समीरा खन्ना | |
2020 | अनलॉक | सुहानी | |
2020 | विशलिस्ट | शालिनी | सह-निर्माता |
2021 | लाइन्स | नाज़िया | सह-निर्माता |
2024 | शिंदा शिंदा नो पापा | निक्की | पंजाबी फिल्म |
TBA | कंट्री ऑफ ब्लाइंड † | TBA | हिंदी-इंग्लिश सह-निर्माता |
हिना की वेब सीरीज और शॉट फ़िल्म का सफर – Hina Web Series And Shot Film Journey
हिना की पहेली वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 2’ है जो की एक हॉरर थ्रिलर है इस सीरीज मै हिना में लीड रोल में नज़र आयी थी. इसके बाद 2021 मै हिना ‘सेल्फी ‘ यह एक शॉर्ट फिल्म है जिसमें हिना खान ने साक्षी का किरदार निभाया है, जो एक सेल्फी के जरिए अपने जीवन की सचाइयों का सामना करती है।इसके बाद हिना स्मार्टफोन जैसीशॉर्ट फ़िल्म मै नज़र आयी. इस फ़िल्म की कहानी स्मार्टफोन के इर्द-गिर्द घूमती है जो सुमन (हिना ) की जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है।
हिना की म्यूजिक वीडियो का सफर – Hina Khan Music Journey
हिना खान की पॉपुलैरिटी की वजह से unhe कई म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम करने का भी मौका मिला है.उनके गाने जैसे “भसूड़ी,” “रांझणा,” और “हमको तुम मिल गए” को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इन गानों में हिना की अदाकारी और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी सराहा।हिना ने अपने बोहत की करीबी मित्र और टीवी एक्टर शहीर शेख के साथ ‘ बारिश बन जाना ‘ और ‘ बरसात आ गयी ‘जैसे म्यूजिक वीडियो मै काम किया है
दोनों गाने काफ़ी पॉपुलर हुए थे.हिना ने मुनावर फारुकी के साथ भी ‘ हलकी हलकी सी ‘जैसे म्यूजिक वीडियो मै काम किया है. हिना स्टेबीन बेन के साथ ‘ बेदर्द ‘ और प्रियांक शर्मा जो की उनके काफ़ी अच्छे दोस्त है उनके साथ’ रांझाना ‘ गाने मै साथ में काम किया है
हिना खान बॉयफ्रेंड – Hina Khan Husband/Boyfriend/Marriage
अगर बात करे हिना खान के पर्सनल लाइफ के बारे में तो उनका एक बॉयफ्रेंड है जिनके साथ उनका काफी लम्बे समय से अफेयर चल रहा है हिना खान के बॉयफ्रेंड का नाम रॉकी जायसवाल है इन दोनो की पहेली बार मुलकात ये रिश्ता क्या कहलाता है उसके सेट पर हुआ था रॉकी उस शो में सहायक प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे थे वही पर इन दोनों की मुलकात हुई शुरू में इन दोनों की दोस्ती हुई ये दोस्ती कब प्यार में बदल गया इन दोनों को भी नहीं पता चला
हिना के परिवार को रॉकी नहीं पसंद थे मगर हिना की ज़िद के वजह से अब उनके घर वालो भी इस रिश्ते पर आपत्ति नहीं जताते हिना और रॉकी अकसर एक दूसरे के साथ रेस्टोररेंट और अलग अलग स्थान पर दिखते है हिना अपनी और रॉकी की फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है
बाकि हिना और रॉकी ने कभी भी पब्लिक के सामने अपनी शादी के बारे में कोई भी खुलसा नहीं की मगर उनके मजबूत रिश्ते को देखते हुए ये कयास लगया जा रहा है हिना और रॉकी बहुत जल्द शादी कर सकते है
हिना खान के विवाद – Hina Khan Controversies
- करण मेहरा का शो छोड़ना – हिना के साथ काम करने वाले उनके सह कलाकार करण महरा ने अपनी स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में 2016 में “यह रिश्ता क्या कहलाता है” शो को छोड़ दिया करण की वाइफ निशा रावल ने हिना पर इल्जाम लगते हुए एक पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर की जिस में उन्होंने तंज कसते हुए बोली की करण हिना खान को और बर्दास्त नहीं कर सकते
- जूलरी चोरी का आरोप – 2019 में हिना खान पर 12 लाख की जूलरी चोरी का इल्जाम एक ज्वेलरी ब्रांड ने लगया था की हिना ने उनकी जूलरी अभी तक नहीं लौटाई इस खबर के आने के बाद हिना ने 15 दिनों के बाद ज्वेलरी लौटा दी और इस आरोप का खंडन करते हुए उन्होंने कहा की ये उनको बदनाम करने की साजिस है
- राजन शाही से कोल्ड वार – “यह रिश्ता क्या कहलाता है” के प्रोड्यूसर राजन शाही ने हिना खान पर यह आरोप लगया था की उनका अनप्रोफेशनल बिहेवियर के कारण उनको बहुत दिखात का सामना करना पड़ता है जिस वजह से हिना खान को इस शो से निकाल दिया गया था
- करण मेहरा से संबंध – हिना और करण की जोड़ी ऑन स्क्रीन पर बहुत ही हिट साबित हुई और लोग उनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते थे मगर रियल लाइफ में दोनों की नहीं बनती थी
- बिग बॉस 11 में विवाद -हिना खान ने बिग बॉस 11 में सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर दी उसी शो में हिना खान ने साउथ एक्ट्रेस के बारे में एक टिपणी कर दी जिसके वजह से उनका बहुत जयदा ट्रोल किया गया था उनका बयान था की साउथ की एक्ट्रेस बहुत मोती होती है
- शिल्पा शिंदे के साथ लड़ाई – बिग बॉस 11 शो में हिना खान और शिल्पा सिंधे के बिच बहुत लड़ाई हुई और उसी लड़ाई के बिच में शिल्पा ने हिना को ओवर ड्रैमेटिक और बॉडीशेम बोल कर मज़ाक भी उड़ाया
- रमजान के दौरान ट्रोलिंग – हिना खान को रमजान के महीने के समय भी कई बार ट्रोल जैसी समस्या का सामना कर पड़ गया था जैसे सेहरी की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन होना और रमजान के दौरान रिवीलिंग आउटफिट पहनने पर उनको ट्रोल किया गया
- कान फिल्म फेस्टिवल में विवाद -कान फिल्म फेस्टिवल में हिना खान के रेड कार्पेट वॉक पर एक मैगजीन एडिटर ने कमेंट कर दिया की “कान अचानक चांदीवली स्टूडियो बन गया है क्या?” इस टिप्पणी पर हिना खान को बहुत गुस्सा आया था
हिना की बीमारी – Hina Disease
हिना ने 28 जून 2024 को अपने इंस्ट्राग्राम के जरिये अपने फैन्स और चाहने वालो को इस बात की जानकारी दी की उनको ब्रेस्ट कैंसर है. हिना अभी अपने काम से ब्रेक ले कर अपना इलाज करवा रही है हिना के इस सफर मै उनके परिवार और बॉयफ्रेंड के साथ साथ पूरी टीवी इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है.
हिना अपने सोशल मीडिया पे अपने फैन्स के साथ अपना वीडियो शेयर करती रहती है जिस मै वो कैंसर से कैसे लड़ रही है वो देखती रहती है.हिना बोहोत ही हिम्मत के साथ कैंसर से लड़ रही है.हिना का वीडियो काफ़ी प्रेणा देने वाला है
हिना खान की नेटवर्थ (Hina Khan Net Worth)
बात करे हिना खान की कुल नेट वर्थ की तो 55 करोड़ के आस पास है एक रिपोर्ट के अनुसार हिना खान हर महीने 35 से 40 लाख तक कमाई कर लेती है उपलब्ध जानकारी के अनुसार “यह रिश्ता क्या कहलाता है” के लिए हिना ने प्रति एपिसोड 1 से डेढ़ लाख रुपये के बीच फीस लेती थी बाकि अभी के समय में वो किसी भी शो में काम करने के लिए 2 लाख रूपये तक चार्ज करती है
हिना खान को मिले अवार्ड्स (Hina Khan Awards List)
वर्ष | अवार्ड | श्रेणी | शो/सीरियल |
---|---|---|---|
2009 | इंडियन टेलीविज़न अकाडेमी अवार्ड्स | बेस्ट एक्ट्रेस | ये रिश्ता क्या कहलाता है |
2009 | इंडियन टेली अवार्ड्स | बेस्ट फ्रेश न्यू फेस (फीमेल) | ये रिश्ता क्या कहलाता है |
2015 | गोल्ड अवार्ड्स | बेस्ट एक्टर (फीमेल) | ये रिश्ता क्या कहलाता है |
2016 | गोल्ड अवार्ड्स | बेस्ट जोड़ी | ये रिश्ता क्या कहलाता है |
2018 | दादासाहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवार्ड | बेस्ट एंटरटेनिंग परफॉरमेंस | बिग बॉस सीजन 11 |
2019 | लायंस गोल्ड अवार्ड | बेस्ट स्टाइलिश टीवी पर्सनालिटी | बिग बॉस सीजन 11 |
2019 | इंडियन टेली अवार्ड | बेस्ट एक्टर फीमेल इन नेगेटिव रोल (जूरी) | कसौटी जिंदगी की सीजन 2 |
2019 | इंडियन टेली अवार्ड | बेस्ट एक्टर फीमेल इन नेगेटिव रोल (फैंस चॉइस) | कसौटी ज़िन्दगी की |
हिना खान का कार कलेक्शन (Hina Khan Car Collection)
क्रम संख्या | कार का नाम |
1 | मर्सिडीज़ बेंज GLE |
2 | ट्राइबर |
3 | बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज |
4 | इनोवा क्रिस्टा |
5 | ऑडी A4 |
6 | ऑडी Q7 |
7 | होंडा सिटी |
Hina Khan Social Media Account
FAQs – Hina Khan Biography In Hindi
1 – हिना खान कौन है ?
Ans – हिना खान एक अभिनेता और मॉडल है जिन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है में मुख्य भूमिका अदा की थी उनका इस नाटक में अक्षरा नाम था
2 – हिना खान का बॉयफ्रेंड कौन है
Ans – रॉकी जयसवाल
3 – हिना के पति का नाम क्या है?
Ans – हिना खान की अभी तक शादी नहीं हुई है अभी वो रॉकी जयसवाल को डेट कर रही है
4 – क्या हिना खान रिलेशनशिप में है?
Ans – हाँ हिना खान रेलशनशिप में है वो रॉकी जयसवाल को डेट कर रही है उन दोनों की मुलाकात ये रिस्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी और तब से दोनों एक साथ ही है
5 – हिना खान के फादर को क्या हुआ?
Ans – हिना खान के पिता मोहम्मद असलम खान जो पेशे से एक व्यपारी थे 20 अप्रैल 2021 में छोड़ कर चले गए मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके पिता को कार्डियक अटैक आया जिस के कारण उनका निधन हो गया
निष्कर्ष :
इस लेख के माध्यम से हमने आपको हिना खान की Biography की समस्त जानकारी प्रदान की है। यदि आप हिना खान से जुडी किसी भी अन्य प्रकार की सूचना प्राप्त करना या किसी प्रकार का प्रश्न का उत्तर लेना चाहते है तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके हम से पूछ सकते है। हमारे द्वारा आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दिया जाएगा। आशा करते है आपको हिना खान के विषय में हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी होंगी अगर आप को इस लेख में हमरी दी गयी जानकारी पसंद आयी हो तो इस लेख को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच जरूर शेयर करे
नमस्ते प्यारे पढाको मेरा नाम अविनाश कुमार है में दिल्ली का रहने वाला हूँ मैने ने अपनी स्नातक की पढाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की है और में 2021 से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और अब में एक प्रमुख समाचार मीडिया साइट “न्यूज़ विभाग ” में एक लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ में इस साइट पर ऑटोमोबाइल ,टेक्नोलॉजी ,जैसे टॉपिक पर लेख लिखने और उसको आप लोगो को साझा करना मुझे अच्छा लगता है धन्यवाद✌