सिबगतुल्लाह अंसारी जीवनी : Sibgatullah Ansari Biography

Sibgatullah Ansari Biography – गाजीपुर का अंसारी परिवार (Ansari Family) देश-प्रदेश की राजनीति में हमेशा से योगदान करता रहा है फिर चाहे आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद देश और प्रदेश की सियासत। लगभग चार दशकों से गाजीपुर और पूर्वांचल की राजनीति से राजधानी तक अंसारी परिवार की एक अलग पहचान है।

रिटायरमेंट के बाद पॉलिटिक्‍स में आए, 2 बार के MLA बने, जाने इनके बारे में

अंसारी ब्रदर्स में सबसे बड़े सिबगतुल्लाह अंसारी हैं। वह 72 साल के हैं। उनसे छोटे 70 वर्षीय अफजाल अंसारी हैं। तीनों भाइयों में सबसे छोटा मुख्‍तार अंसारी था। 60 साल की उम्र में बांदा जेल में उसकी मौत हो चुकी है। परिजनों का आरोपी है कि उसे खाने में जहर मिलाकर दिया जा रहा था।

सियासी जगत में चाहे कितना भी तूफान आये, लेकिन राजनीति के माहिर सिबगतुल्लाह अंसारी (Sibgatullah Ansari) ने अंसारी परिवार की राजनीतिक विरासत को बखुबी संभाला है और विकट परिस्थितियो में भी अपनी पहचान कायम रखने में सफलता प्राप्‍त की है। इन्हें राजनीति का बाजीगर भी कहा जाता है। इनका जन्म गाजीपुर में हुआ था और इन्होंने गाजीपुर में अपनी शिक्षा ग्रहण की थी।

ज्वाइन करे व्हाट्सप्प ग्रुप डेली न्यूज़ के लिए ऑटो,मनोरंजन ,लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि

Join-whattsapp-group-newsvibhag
Join-whattsapp-group-newsvibhag

सिबगतुल्लाह अंसारी जीवनी : Sibgatullah Ansari Biography

शीर्षकविवरण
पूरा नामसिबगतुल्लाह अंसारी
जन्मतिथि1951
जन्मस्थानउत्तर प्रदेश, भारत
उम्र73 साल ( 2024 के अनुसार )
पेशाराजनीतिज्ञ
शिक्षापोस्ट ग्रेजुएट, कॉलेज, ग़ाज़ीपुर
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्मइस्लाम
राजनीतिक पार्टीसमाजवादी पार्टी (पहले बहुजन समाज पार्टी से जुड़े थे)
विधानसभा क्षेत्रमोहम्मदाबाद, गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश
पारिवारिक स्थितिविवाहित
भाई-बहनअफजाल अंसारी (भाई), मुख्तार अंसारी (भाई)
प्रमुख राजनीतिक पदविधायक, मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र
प्रमुख राजनीतिक उपलब्धियाँउत्तर प्रदेश विधानसभा में कई बार विधायक चुने गए
विवादकुछ कानूनी विवादों में शामिल, जिसमें आपराधिक मामले भी शामिल हैं
नेट वर्थज्ञात नहीं
सोशल मीडियाज्ञात नहीं
रोचक तथ्यसिबगतुल्लाह अंसारी का परिवार उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में काफी प्रभावशाली माना जाता है।
Sibgatullah Ansari Biography..

सिबाकतुल्लाह अंसारी का राजनीतिक जीवन

पेशे से टीचर सिबगतुल्लाह दो बार विधान सभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 2007 में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से की थी और 20017 में सपा और 2012 में कौमी एकता दल (Quami Ekta Dal) से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा (Mohammadabad Vidhansabha) से जीत हासिल की। इसके बाद 2017 में बसपा (BSP) से मैदान में उतरे, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा।

क्रम संख्यासेतकपदपार्टी
120072012मोहम्मदाबाद से विधायक (पहला कार्यकाल)समाजवादी पार्टी (SP)
220122017मोहम्मदाबाद से विधायक (दूसरा कार्यकाल)कौमी एकता दल (QED)
Sibgatullah Ansari Biography..

Sibgatullah-ansari-biography-age-height-son-family-career
Sibgatullah Ansari Biography..- Image Credit Google

सिबाकतुल्लाह अंसारी परिवार

सिबगतुल्लाह अंसारी के दादा आजादी से पहले इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। नाना महावीर चक्र विजेता तो चाचा देश के उप-राष्ट्रपति रहे है। मऊ में अंसारी परिवार की इस इज़्ज़त की एक वजह और है और वो है- इस खानदान का गौरवशाली इतिहास। खानदानी रसूख की जो तारीख इस घराने की है वैसी शायद ही पूर्वांचल के किसी खानदान की हो।

सिबगतुल्लाह के दादा डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान 1926-27 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और वे गांधी जी के बेहद करीबी माने जाते थे। उनकी याद में दिल्ली की एक रोड का नाम उनके नाम पर है। भाजपा को टक्कर देने के लिए सपा विधानसभा चुनाव के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

वर्तमान में सपा ने मुख्तार अंसारी और सांसद अफजाल अंसारी को पार्टी की सदस्यता दिलाने से परहेज किया है। लेकिन एक बीच का रास्ता निकालते हुए उनके बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी समाजवादी पार्टी शामिल हो गए है। उनके साथ बसपा सहित विभिन्न दलों के करीब दो दर्जन वरिष्ठ नेता भी सपा में शामिल हो गए है। पूर्वांचल की करीब 10 सीटों पर अंसारी बंधुओं का प्रभाव बताया जाता है।

ये पोस्ट भी पढ़े – मोहम्मद शहाबुद्दीन की जीवनी – Mohammad Shahabuddin Biography in Hindi

रिटायर होने के बाद राजनीति में आए

अंसारी इंटर कॉलेज का प्रबंधन भी अंसारी परिवार के हाथों में ही है। रिटायर होने के बाद सिबगतुल्लाह अंसारी राजनीति में आए। 2007 में वह पहली बार विधायक बने थे। उन्हें एसपी ने अपना कैंडिडेट बनाया था। इससे पहले अफजाल अंसारी मुहम्मदाबाद से चुनाव लड़ते और जीतते रहे थे।

2002 में अफजाल को कृष्णानंद राय ने हराया था। कृष्‍णानंद राय बीजेपी के कैंडिडेट रहे थे। 2007 में सिबगतुल्लाह अंसारी ने चुनाव लड़ा और जीतने में कामयाब रहे। 2012 में सिबगतुल्लाह अंसारी ने अंसारी बंधुओं की ओर से बनाई हुई राजनीतिक पार्टी कौमी एकता दल से लड़ा था। एक बार सिबगतुल्लाह अंसारी को जीत मिली।

2022 में बेटे सुहेब अंसारी को सौंप दी विरासत

2022 के विधानसभा चुनाव में भी सिबगतुल्लाह अंसारी ने नामांकन किया था। उन्हें समाजवादी पार्टी ने अपना कैंडिडेट बनाया था। लेकिन बाद में एसपी के सिंबल से ही बड़े बेटे सुहेब अंसारी ने सिबगतुल्लाह के स्थान पर नामंकन किया। सुहेल अंसारी को जीत मिली।

छोटे भाई की मौत के बाद सिबगतुल्लाह अंसारी भी मीडिया के सामने आए थे। उन्‍होंने यूपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा कि बांदा जेल में मुख्‍तार अंसारी के साथ साजिश हुई, जिसे सभी जानते हैं।

FAQs – Sibgatullah Ansari Biography in Hindi

1 – सिबाकतुल्लाह अंसारी कौन है ?

Ans – सिबाकतुल्लाह अंसारी एक भारतीय राजनेता है जो उत्तरप्रदेश के गाज़ीपुर विधान सभा के मोहम्मदाबाद से 2007 से लेकर 2017 तक विधयाक रह चुके है सिबाकतुल्लाह अंसारी मुख्तार अंसारी और अफजल अंसारी के बड़े भाई है

2 – सिबगतुल्लाह अंसारी की उम्र कितनी है ?

Ans – सिबगतुल्लाह अंसारी का जन्म 1951 में गाज़ीपुर उत्तरप्रदेश भारत में हुआ था साल 2024 के अनुसार अंसारी 73 साल है

निष्कर्ष :

इस लेख के माध्यम से हमने आपको सिबाकतुल्लाह अंसारी की Biography की समस्त जानकारी प्रदान की है। यदि आप सिबाकतुल्लाह अंसारीसे जुडी किसी भी अन्य प्रकार की सूचना प्राप्त करना या किसी प्रकार का प्रश्न का उत्तर लेना चाहते है तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके हम से पूछ सकते है। हमारे द्वारा आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दिया जाएगा। आशा करते है आपको सिबाकतुल्लाह अंसारी के विषय में हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी होंगी अगर आप को इस लेख में हमरी दी गयी जानकारी पसंद आयी हो तो इस लेख को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच जरूर शेयर करे

Leave a Comment